LIVE TVउत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
कैम्प कार्यालय खीरी पर बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
दिनांक: 23 जून, 2026
कैम्प कार्यालय खीरी पर बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन
आज दिनांक 23.06.2026 को ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय खीरी में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और संकटमोचन हनुमान जी की आरती करके किया गया। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और आम जनमानस को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों व राहगीरों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Subscribe to my channel


