उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

हिमालयी साहसिक यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर "जर्नी टू हिमालयाज" ने किया सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

युवा साहसिक यात्री वेदांत सिंह एवं राम जनम चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हम्पटा पास ट्रेक को सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “Journey To Himalayas” संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हम्पटा पास ट्रेक लगभग 28 किलोमीटर की दूरी वाला मध्यम श्रेणी (Moderate Grade) का ट्रेक है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई लगभग 14,100 फीट तक पहुंचती है। पांच दिन और चार रात की इस रोमांचक यात्रा के दौरान वेदांत सिंह ने कठिन पर्वतीय मार्गों को पार करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, साहस और धैर्य का परिचय दिया।

संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि वेदांत सिंह ने पर्वतों के प्रति अपने समर्पण, उत्साह और साहसिक भावना से इस यात्रा को विशेष बनाया। यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूने और साहसिक अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

वेदांत सिंह की इस सफलता पर बृहस्पति कुमार पाण्डेय, संजय कुमार गौतम योग गुरु गरुड़ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, डॉ नवजोत सिंह, माधुरी पांडेय श्रवण कुमार गोंड ,सिद्धांत सिंह परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button