उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
बस्ती में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रवेश के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और समग्र कल्याण का भी आधार है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। योग से व्यक्ति का मन और शरीर दोनों संतुलित रहते हैं तथा जीवन में सकारात्मकता आती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह और डॉ. प्रवेश को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने और अपने परिवार व समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


