उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर, बस्ती में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर सहित मण्डलीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, भुजंगासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, धनुरासन, चक्रासन तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि योग स्वस्थ, ऊर्जावान और दीर्घायु समाज की आधारशिला है। योग केवल शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि मन एवं आत्मा को अनुशासित करने का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और सामूहिक योग साधना के माध्यम से बस्ती मंडल को स्वस्थ एवं निरोग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी एवं न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, नाजिर अनुपम चौधरी, राजेश रसाल, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शलभ श्रीवास्तव, आलोक सिंह, संदीप यादव, अमित उपाध्याय, अमन उपाध्याय, ओमप्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश पाण्डेय, शमीम अहमद, आफताब अहमद, सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग दिवस कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ किया गया।

Subscribe to my channel


