उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – कर्नल केसी मिश्र

 बस्ती 19जून।

*योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – कर्नल केसी मिश्र*

बस्ती। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए युवा चेतना पुस्तकालय बस्ती के तत्वावधान तथा विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली, युवा विकास समिति बस्ती, पतंजलि योग समिति बस्ती, इंडियन योग एसोसिएशन बस्ती एवं महिला पतंजलि योग समिति बस्ती के संयुक्त आयोजन में मालवीय रोड स्थित हरि मैरेज हॉल में कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के नेतृत्व में चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग भारतीय ज्ञान-परंपरा का जीवन-दर्शन है, जो व्यक्ति को स्वयं, समाज और प्रकृति से जोड़ता है।

विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह ने हाइब्रिड मोड में जुड़कर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से दुनिया को योग से परिचित कराया, जिसके बाद पूरे विश्व ने भारत की इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया। कहा कि इस प्राचीन पद्धति का उल्लेख भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता के संदेश में भी किया गया है। सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति बस्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण आज पूरी दुनिया योग से जुड़ी है। यह भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, सांस्कृतिक शक्ति तथा सनातन परंपरा को वैश्विक स्वीकृति मिलने का प्रमाण है।

विश्व युवक केंद्र के सीनियर ऑफिसर (डिजिटल इनिशिएटिव्स) आनंद कुमार ने ऑनलाइन जुड़ते हुए कहा कि कॉमन योग प्रोटोकॉल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित योग अभ्यासों की एक मानकीकृत एवं वैज्ञानिक श्रृंखला है। इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया में एक साथ और एक लय में किए जाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग एवं क्षमता के लोगों को योग की मूल अवधारणाओं, स्वास्थ्य लाभों तथा मानसिक शांति के महत्व से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस प्रोटोकॉल में विभिन्न चरणों को एक व्यवस्थित क्रम में रखा गया है ताकि मन और शरीर को धीरे-धीरे तैयार किया जा सके।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग हमें ‘मैं’ से ‘हम’ तक की यात्रा करवाता है तथा स्वयं और समाज से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा, लेकिन हमें यह समझने की आवश्यकता है कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि जीवन भर का संकल्प होना चाहिए। कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से अपने निकटवर्ती योग कार्यक्रमों में भाग लें और योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. प्रवेश कुमार, गरुणध्वज पाण्डेय, कामना पाण्डेय एवं सौरभ तुलस्यान ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का पूर्वाभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी जैसी श्वास नियंत्रण तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिससे शारीरिक ऊर्जा, फेफड़ों की क्षमता एवं मानसिक संतुलन को बढ़ावा मिला।

इसके साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन एवं भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया, जो शरीर को लचीला, मजबूत एवं संतुलित बनाने में सहायक हैं। प्रतिभागियों ने ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का अभ्यास भी किया।

कार्यक्रम में शवासन का अभ्यास कर शरीर एवं मन को पूर्ण विश्राम प्रदान किया गया, जिससे तनाव एवं थकान को कम करने में सहायता मिली। वहीं मंत्र जाप के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक शांति का अनुभव कराया गया।

आजीवन सदस्य कैलाशी राजेश श्रीवास्तव और सरोज त्रिपाठी ने बताया कि प्राणायाम, आसन, ध्यान, शवासन एवं मंत्र जाप जैसे योग के विभिन्न अंग मिलकर योगाभ्यास को सम्पूर्ण बनाते हैं तथा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी बताया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बस्ती के चारों तहसीलों के योग प्रशिक्षकों, आजीवन सदस्यों और नियमित साधकों उपरोक्त संस्थाओं द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव श्याम, बबिता गौतम, राजेश गौतम, किरन वर्मा, किरन ओझा, पुष्पा सिंह, मीरा बबली शर्मा, विजय कुमार, श्रवण कुमार, राम मोहन पाल, रजनी मिश्रा, रत्नेश मिश्र, प्रवीण त्रिपाठी, राम अचल चौरसिया, प्रमोद कुमार गुप्ता, बृहस्पति पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, अदम्य पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय, तुलिका पाण्डेय को जिला में योग जवाहर यादव दीनानाथ शुक्ल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिला प्रतिभागी उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button