उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
रुधौली तहसील में 20 जून को आयोजित होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगी अध्यक्षता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 19 जून 2026। जनपद बस्ती में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 20 जून 2026 (शनिवार) को रुधौली तहसील में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा तथा इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।
Subscribe to my channel


