उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगरस्वास्थ्य
पुलिस लाइन में लगभग 200 लोगों ने किया योगाभ्यास

संवाददाता वेदान्त सिंह
संत कबीर नगर 19 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (जिसकी थीम *स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग* रखा गया है ) पर होने वाले योगाभ्यास के क्रम में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग/ पतंजलि योग पीठ / इण्डियन योग एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन संत कबीर नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए योग प्रशिक्षक राम मोहन पाल ने बताया कि शिविर में आए हुए योग साधकों को योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वाइकल के लिए गर्दन के अभ्यास ताड़ासन वृक्षासन त्रिकोणासन वज्रासन शशकासन उत्तान मण्डूकासन उष्ट्रासन कमर दर्द के लिए भुजंगासन, सायटिका के लिए सलभासन , गैस कब्ज के लिए पवनमुक्तासन ,अनुलोम विलोम,मानसिक रोगों के लिए भ्रामरी आदि योगाभ्यास कराया गया ।
इसी क्रम में योग प्रशिक्षिका प्रियात्मा पाठक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से महिलाओं में होने वाली PCOD जैसी समस्या से बचा जा सकता है और यह सभी के लिए बहुत उपयोगी है। योग प्रशिक्षिका रीतू सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित करना चाहिए ।
शिविर में मुख्य रूप से प्रसार निरीक्षक रामबली यादव,सहायक उप निरीक्षक बृजेश राय ,मुख्य आरक्षी सुरेश चन्द्र शर्मा,शाहिद अंसारी,राकेश कुमार,अजय राय,आरक्षी विश्वजीत ,विशाल कन्नौजिया,चन्दन यादव, ओमवीर आदि उपस्थित रहे ।
राम मोहन पाल
कोऑर्डिनेटर आई वाई ए
बस्ती 9140234961

Subscribe to my channel


