उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पार्क में योग दिवस सामान्य योग अभ्यास से स्वास्थ्य संदेश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती 17 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडियन योग एसोसिएशन उ.प्र.चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह के नेतृत्व में बस्ती में “योग पार्क” का कार्यक्रम उद्यान विभाग के पार्क में कराया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक योगाचार्य राम मोहन पाल एवं कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन एवं पतंजलि भारत स्वाभिमान के द्वारा योग पार्क में आए हुए योग साधकों को योग दिवस प्रोटोकॉल के साथ साथ रोगानुसार योग की गुणवत्ता को बताया डायबिटीज के लिए मंडूकासन , कमर दर्द के लिए भुजंगासन, मर्कटासन, सायटिका के लिए सलभासन , गैस कब्ज के लिए पवनमुक्तासन , थायराइड के लिए उज्जायी प्राणायाम अनुलोम विलोम,मानसिक रोगों के लिए भ्रामरी आदि योगाभ्यास भी कराया जा रहा है योग शिक्षकों ने कहा कि जिसका लाभ लोगों में दिखाई भी पड़ने लगा है और वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। पार्क में आए योग साधकों का कहना है कि यह योग शिविर अनवरत चलता रहे ताकि हम सभी लोग को लाभ मिल सके।
योग पार्क शिविर में मुख्य रूप से मंजेश राजभर, डॉ सच्चिदानंद शुक्ला, गौरव त्रिपाठी,राजेश यादव,बलराम त्रिपाठी,सुभाष चौधरी, अभिनव पांडे,नरेंद्र उपाध्याय,शिवकुमार चौधरी,भूपेंद्र चौधरी,तेज कुमार चौधरी,ऋषि उपाध्याय, परदेसी,अजय श्रीवास्तव,मनमोहन श्रीवास्तव काजू, गुड्डूसिंह बघेल आदि उपस्थित रहे ।
राम मोहन पाल
कोऑर्डिनेटर आई वाई ए
बस्ती 9140234961

Subscribe to my channel


