उत्तर प्रदेशधर्मबस्ती

जामडीह शुक्ल लबनापार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जामडीह शुक्ल लबनापार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बस्ती। जनपद के जामडीह शुक्ल लबनापार स्थित काली माता मंदिर परिसर में बुधवार 17 जून 2026 से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 17 जून से 23 जून 2026 तक चलेगा, जबकि 24 जून को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कथा के प्रथम दिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्म एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया।

कथा वाचक श्री राम प्रकाश जी महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान की भक्ति, मानव जीवन के महत्व तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके मधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस के यजमान फूल चंद्र शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी रहे। इस अवसर पर उमेश जी एवं उनकी टीम, कुश शुक्ल, उजाला तिवारी एवं उनकी टीम, बृहस्पति मणि त्रिपाठी, अंश शुक्ल, अंकित, अथर्व, रूपेश, निधि एवं उनकी टीम, राम रूप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन के उपरांत 24 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button