बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मुलाकात कर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रात्रि 8 बजे के बाद सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं एवं गंभीर अवस्था के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रात्रि 8 बजे के बाद सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीजों को जांच के लिए पीबीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग स्थित 22 नंबर कक्ष तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और उपचार में भी देरी होती है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ एवं संसाधनों की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आपातकालीन मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से आमजन को राहत मिलेगी और सरकारी चिकित्सा सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि विषय का परीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका एवं आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button