उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगरस्वास्थ्य

कॉमन योगा प्रोटोकाल का कराया गया अभ्यास

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

संत कबीर नगर 18 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले योगाभ्यास के क्रम में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के द्वारा नगर पंचायत मगहर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए योग प्रशिक्षक राम मोहन पाल ने बताया कि शिविर में आए हुए योग साधकों को योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वाइकल के लिए गर्दन के अभ्यास ताड़ासन वृक्षासन त्रिकोणासन वज्रासन शशकासन उत्तान मण्डूकासन उष्ट्रासन कमर दर्द के लिए भुजंगासन, सायटिका के लिए सलभासन , गैस कब्ज के लिए पवनमुक्तासन ,अनुलोम विलोम,मानसिक रोगों के लिए भ्रामरी आदि योगाभ्यास कराया गया ।

इसी क्रम में योग प्रशिक्षिका गीता देवी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन शान्त रहता है अतः इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समस्त मानव कल्याण है।

   शिविर में मुख्य रूप से डॉ गौरव त्रिपाठी ,अभिषेक कुमार गुप्ता , बीना देवी पाण्डेय,कृष्ण चन्द्र चौरसिया ,अमरजीत ,नूरुज्जमा अंसारी ( नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ),अवधेश सिंह,अतुल कुमार श्रीवास्तव,कृष्ण चंद्र प्रताप सैनी,संजय दुबे,विशाल वर्मा,विशाल राज सिंह,रामकिशन पासवान,इंद्रजीत यादव,अजय निषाद,अहमद आलम,अमरेंद्र कुमार,विकास कुमार,राकेश कुमार ,प्रदीप पासवान, रवि प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।

राम मोहन पाल

कोऑर्डिनेटर आई वाई ए

बस्ती 9140234961

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button