खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भीषण गर्मी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटा मीठा पानी, राहगीरों को दी राहत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

तिजारा। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का परिचय देते हुए यात्रियों एवं राहगीरों के लिए मीठे एवं शुद्ध पेयजल वितरण का आयोजन किया। तिजारा टोल प्लाजा के समीप आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा एवं मीठा पानी पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में प्यासे राहगीरों और यात्रियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में परोपकार और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। जल सेवा अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को मीठा पानी पिलाया गया। इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन बने सिंह बिधूड़ी, गौशाला के जिला उपाध्यक्ष देशपाल यादव, सतपाल प्रजापति, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष मोनू सहरा, मंत्री साहिल राठौड़, कुक्कू सैनी, संजय सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों को पेयजल वितरित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि गर्मी के मौसम में जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जा सके और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिले।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button