बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा के स्थापना दिवस पर जनसेवा के नए आयाम

डेड बॉडी डीप फ्रीजर, परिंडे एवं जनसुविधा बेंचों का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

*बालोतरा, 4 जून।* रोटरी क्लब बालोतरा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनहित एवं सेवा कार्यों की श्रृंखला में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर *रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3055 के प्रांतीय गवर्नर रोटेरियन निगम चौधरी एवं प्रगना चौधरी* ने समाजसेवी भामाशाह *महावीर भंडारी* द्वारा रोटरी क्लब बालोतरा को भेंट किए गए *डेड बॉडी डीप फ्रीजर* का विधिवत अनावरण किया।

*क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग* ने बताया कि मृत शरीर को सुरक्षित रखने हेतु यह अत्याधुनिक डीप फ्रीजर अब रोटरी क्लब बालोतरा की ओर से नगरवासियों के लिए पूर्णतः *निःशुल्क* उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्लब *सचिव हितेंद्र छाजेड़* ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण एवं जल-संकट से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व अध्यक्ष *धनराज चौपड़ा* के सहयोग से क्लब परिसर में 200 परिंडों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जो भी नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान या कार्यस्थल पर परिंडा लगाना चाहते हैं, उन्हें यह सुविधा *निःशुल्क* उपलब्ध कराई जाएगी।

सूचना अधिकारी *सीए ओम बांठिया* ने बताया कि रेलवे अंडरब्रिज के समीप स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए आती हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां *दो सार्वजनिक बेंचों* की स्थापना की गई, जिसका लोकार्पण *प्रांतीय गवर्नर रोटेरियन निगम चौधरी, प्रांतीय सचिव डॉ. खुशाल खत्री, प्रगना चौधरी, सीए अभिषेक जिंदल, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया* एवं अन्य रोटरी सदस्यों द्वारा किया गया।

प्रांतीय गवर्नर निगम चौधरी ने रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए ऐसे प्रकल्प रोटरी के सेवा दर्शन को साकार करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से प्रांतीय गवर्नर रोटेरियन निगम चौधरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन किए और रोटरी सदस्यों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

रोटरी क्लब बालोतरा के स्थापना दिवस पर आयोजित इन जनहितकारी परियोजनाओं ने सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button