*थाना खीरी पुलिस द्वारा रंगदारी वसूली करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अपराधियों की तलाश हेतु अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस द्वारा, आज दिनांक 31.05.2026 को, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 369/2026 धारा 308(4)/308(5) BNS से सम्बन्धित अभि0 कमलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कमल पुत्र राजकुमार सिंह नि0 ग्राम मल्हपुर थाना व जिला खीरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1.कमलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कमल पुत्र राजकुमार सिंह नि0 ग्राम मल्हपुर थाना व जिला खीरी