खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा शाही ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। कस्बे के बिलासपुर रोड स्थित शाही ईदगाह में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे मौलाना अब्दुल सलाम की इमामत में ईद की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। दीवान वाली मस्जिद के सदर एडवोकेट सहरु दीन ने बताया कि सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाज अदा करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए ईदगाह के बाहर सालीम हुसैन टीम की ओर से प्याऊ लगाकर नमाजियों एवं राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया। इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे भाईचारे की मिसाल बताया। वहीं नमाज के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून लागू करने की भी मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए तिजारा थाना पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज एवं अन्य कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता इमरान खान, अजहर शाह, एडवोकेट सहरु दीन, सालीम हुसैन, उमरदीन मिस्त्री, एडवोकेट रफसन जानी, पूर्व सरपंच अकरम, जीत खां, शाकिर खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button