उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

बकरीद त्योहार को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने संभाला मोर्चा, नैनीताल जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,ग्राउंड जीरो पर उतरकर पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

SSP Manjunath T.C. took charge of the Bakrid festival, reviewed the security arrangements in Nainital district, went to ground zero and briefed the police force, and warned of strict action for negligence in duty.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नैनीताल…आज बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०मंजूनाथ टी०सी० ने आज खुद मोर्चा संभाला। नैनीताल जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एसएसपी द्वारा जिले के संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया गया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।

*पुलिस बल को दिए कड़े निर्देश:*

ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात प्रभारियों और जवानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश दिए:

▫️*मुस्तैदी से निभाएं ड्यूटी:* सभी अधिकारी और जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पॉइंट पर शत-प्रतिशत मुस्तैद रहें। त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

▫️*अराजक तत्वों पर पैनी नजर:* सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक, शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

*▫️जनता से मधुर व्यवहार:* ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों और नमाजियों के साथ पुलिस का व्यवहार अत्यंत शालीन और मददगार होना चाहिए, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आपसी विश्वास का माहौल बना रहे।

▫️*सघन पेट्रोलिंग और रूट मार्च:* मिश्रित और संवेदनशील आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में *डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी* समेत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुस्तैद हैं।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button