उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस 2027 के लिए पद्म पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 मई 2026 (सू.वि.)

गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर दिए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों — पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री — के लिए भारत सरकार द्वारा योग्य व्यक्तियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों के आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत कराते हुए संस्तुतियों सहित उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि पात्र व्यक्तियों के नाम निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन प्रस्तावित करते हुए दो प्रतियों में अपनी संस्तुतियां उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के चयन हेतु उत्कृष्ट उपलब्धियां एवं समाज के प्रति विशेष योगदान प्रमुख मानदंड हैं। डॉक्टरों, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत कर्मियों सहित वर्तमान सरकारी सेवक इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि सामान्यतः पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किए जाते, हालांकि अत्यंत विशेष परिस्थितियों में यदि संबंधित व्यक्ति का निधन आगामी गणतंत्र दिवस से एक वर्ष पूर्व की अवधि के भीतर हुआ हो तो सरकार इस पर विचार कर सकती है।

इसके अतिरिक्त समाज के पिछड़े एवं अछूते क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों, एआई, आयुर्वेद, शोध एवं सांस्कृतिक विविधता से जुड़े क्षेत्रों के योगदानकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही महिलाओं एवं पर्यावरण, शिक्षा, समाज सेवा तथा चिकित्सा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी नामित किए जाने पर विशेष विचार किया जाएगा।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button