अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी कामयाबी,35 लाख से अधिक के सोने के आभूषण बरामद, 03 सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा

Lalkuan police, under the guidance of SSP Dr Manjunath TC, achieves major success; gold jewellery worth over Rs 35 lakh recovered; 3 sensational theft cases solved

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

लालकुआं…जनपद नैनीताल के थाना लालकुआं क्षेत्र में लगातार घटित हो रही नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए *लालकुआं पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त* की है। अभियुक्त के कब्जे से तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं से संबंधित बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

 

अपराध का संक्षिप्त विवरण

 

वादी मुकदमा श्रीमती चन्द्रा देवी पत्नी खड़क सिंह निवासी चित्रकूट तिवारी नगर, बिन्दुखत्ता, लालकुआं द्वारा दिनांक 19.05.2026 को थाना लालकुआं में सूचना दी गई कि *अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण, जिनमें हार, नथ, मंगलसूत्र, कर्णफूल, अंगूठी, चेन, पौंची, मांगटीका आदि चोरी* कर लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0एफआईआर संख्या 77/2026, धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सौंपी गई।

जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि वर्ष 2025 में भी थाना क्षेत्र में इसी प्रकार की दो अन्य चोरी की घटनाएं हुई थीं।

*1- दिनांक 29.05.2025 को वादिनी श्रीमती पार्वती देवी* पत्नी प्रताप सिंह निवासी संजयनगर द्वितीय, बिन्दुखत्ता के घर से जेवरात एवं नकदी चोरी होने के संबंध में मु0एफआईआर संख्या 115/2025

*2- 19-07-2026 को श्री कुंवर सिंह मेहता* पुत्र श्री त्रिलोक सिंह निवासी रावतनगर द्वितीय, बिन्दुखत्ता के घर से जेवरात एवं नकदी चोरी होने के संबंध में मु0एफआईआर संख्या 148/2025 थाना लालकुआं में पंजीकृत की गई थी। इन घटनाओं के अनावरण एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा चोरियों के शीघ्र खुलासा व गिरफ्तारी/ बरामदगी* के सम्बंध में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल को निर्देश* दिए गए। *अनुपालन में क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन* किया गया।

गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र एवं आसपास लगे *लगभग 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण* किया गया। साथ ही *संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर* रखते हुए टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के मध्यम से पड़ोसी जनपदों में भी सुरागरसी-पतारसी की गई।

दिनांक 23.05.2026 को चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटनाओं में संदिग्ध एक व्यक्ति बिन्दुखत्ता क्षेत्र में चोरी किए गए जेवर बेचने के उद्देश्य से आया हुआ है।

पुलिस टीम तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भानु बताया

*तलाशी के दौरान कब्जे से पीली धातु (सोने के टूटे हुए आभूषण) बरामद हुए। इसके अतिरिक्त उसके पास पंखानुमा हीटर की निचली प्लेट खोलकर देखने पर उसमें छिपाकर रखी सोने के विभिन्न आभूषण पाए गए।*

बरामद आभूषणों के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने बिन्दुखत्ता एवं लालकुआं क्षेत्र के बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उसने बताया कि *कुछ आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि वह खर्च कर चुका है तथा शेष आभूषण बेचने के उद्देश्य से ही वह क्षेत्र में आया* था। गहन पूछताछ में अभियुक्त ने वर्ष 2025 में दर्ज मु0एफआईआर संख्या 115/2025 एवं 148/2025 की घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया।

इसके उपरांत शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर बरामद आभूषणों की पहचान कराई गई तथा तीनों मुकदमों में बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

*अपराध करने का तरीका-*

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिन के समय पैदल घूमकर ऐसे मकानों की तलाश करता था जिनमें लोग बाहर गए हों अथवा ताला लगा हो। मौका पाकर वह मकानों के ताले तोड़कर घरों में प्रवेश करता और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो जाता था।

*अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

भानु प्रताप पुत्र श्री रोशन लाल, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – मुड़िया नवी बक्श, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)

*बरामद माल का विवरण-*

लगभग- 20 तोला

कीमत- लगभग 35 लाख

मु0एफआईआर संख्या 77/2026 से संबंधित बरामदगी

हार 01, नथ – 01, चेन – 01, विष्णु प्रतिमा युक्त चेन – 01, मांग टीका – 01, झुमके – 02 जोड़ी, अंगूठी- 02

 

 

*मु0एफआईआर संख्या 115/2025 से संबंधित बरामदगी-*

 

अंगूठी – 05, मांग टीका – 04, कान के टॉप्स – 04 जोड़ी, बाली – 04 जोड़ी,

नथ – 01 (1.11 ग्राम)

मंगलसूत्र लॉकेट – 01,

अन्य झुमके पीली धातु

*मु0एफआईआर संख्या 148/2025 से संबंधित बरामदगी-*

अंगूठी – 05, मांगटीका – 01, पेंडल मंगलसूत्र – 01, नथ – 01, कान के टॉप्स, पौंची एवं चेन के टूटे हुए टुकड़े पीली धातु

*पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु SSP NAINITAL ने 2,500 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।*

*पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 गौरव जोशी, प्रभारी चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं

2. हे0का0 इसरार नवी, एसओजी

3. आरक्षी कमल बिष्ट,

4. आरक्षी दयाल नाथ

5. आरक्षी आनन्द पुरी,

6. आरक्षी उमेश गिरी,

7. आरक्षी मनीष नौटियाल

8. आरक्षी दिलीप कुमार, कोतवाली लालकुआं

9. आरक्षी विरेंद्र रौतेला,

Anita Pal

Related Articles

Back to top button