बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भीषण गर्मी में जीवदया का अनूठा अभियान, K यूप परिवार ने विभिन्न गौशालाओं और जरूरतमंदों तक पहुंचाए तरबूज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 21 मई 2026।
भीषण गर्मी के बीच जीवों और जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से K यूप शाखा-बालोतरा द्वारा जीवदया अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प. पू. युगदिवाकर, अवंतितीर्थोद्वारक, राष्ट्ररत्न खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी महाराज के आशीर्वाद से संचालित इस अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न गौशालाओं, वृद्धाश्रमों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच बड़ी मात्रा में तरबूज वितरित किए गए।
K यूप परिवार द्वारा लाभार्थियों के सहयोग से पारस धाम गौशाला, रामदेव गौशाला, अन्नपूर्णा गौशाला, तिलवाड़ा फांटा गौशाला जसोल, चारभुजा गौशाला मननावास, भडकोट गौशाला, आईनाथ गौशाला, धोरीनाथ गौशाला सहित कई गौशालाओं में हजारों किलो तरबूज पहुंचाए गए, ताकि भीषण गर्मी में गौवंश को राहत मिल सके।
इसके अलावा वृद्धाश्रम, महावीर वात्सल्य धाम के अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए भी तरबूज भेजे गए। जसोल फांटा क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में भी लोगों के बीच तरबूज वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
K यूप परिवार ने सभी सहयोगी एवं लाभार्थी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी खूब-खूब अनुमोदना की। संस्था का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जीवदया और सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Subscribe to my channel


