बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में नवनिर्वाचित समाज पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान द्वारा ओसवाल समाज बालोतरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवराज खीवसर एवं न्याति समिति के संयोजक धनराज ओस्तवाल का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संस्थान द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्षा प्रभाजी किशोरजी सिंघवी ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे ओसवाल समाज को उनके नेतृत्व से काफी अपेक्षाएं हैं और उनके कुशल मार्गदर्शन में समाज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवराज खीवसर ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से समाज हित, विकास एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम में भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, बालोतरा अर्बन बैंक अध्यक्ष अशोक सिंघवी, समाजसेवी संपत जी भंडारी, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष रमेश सिंघवी, समाजसेवी धर्मेश कुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, गौतम चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अध्यक्ष देवराज खीवसर एवं संयोजक धनराज ओस्तवाल का साफा, शाल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने शुभकामनाएं प्रदान कीं। वहीं अल्पाहार की व्यवस्था संस्थान अध्यक्षा प्रभाजी सिंघवी द्वारा की गई।

Subscribe to my channel


