जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़
शनि अमावस्या के पावन अवसर पर सुथरा बावली, पूंछ में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पूंछ, 16 मई: शनि अमावस्या के शुभ और पावन अवसर पर सुथरा बावली, पूंछ में एक धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में बड़े ही अच्छे ढंग से संपन्न किया गया।
एडिशनल एसपी डॉ अजय शर्मा एडवोकेट राजिंदर सिंह पी पी प्रोफसर शंकर दास जी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इनको सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं और युवाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, प्रेम और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे एक यादगार आयोजन बताया।

Subscribe to my channel


