बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बालोतरा में पवन इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर का भव्य शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। शहर में आज पवन इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर शोरूम का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, हरिसिंह जी उमरलाई, पूर्व प्रधान कल्याणपुर विशनारामजी चौधरी एवं पूर्व सरपंच थोब ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भरतजी मोदी, भवानी सिंह जी टापरा, उमारामजी पूर्व जिला परिषद, एडवोकेट बाबूलालजी आसाडा, खेताराम जी प्रजापत, तिलोकजी माली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
शुभारंभ समारोह के दौरान अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा लोगों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं उपस्थित लोगों ने भी नए शोरूम के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।

Subscribe to my channel


