देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग कार्मिकों को नाइटेंगल अवार्ड से किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 12 मई। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर मंगलवार को रणुजा धाम में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले नर्सिंग कार्मिकों को जिला स्तरीय नाइटेंगल अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्री के. के. विश्नोई ने इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ को सेवा, समर्पण एवं मानवता का प्रतीक बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

राज्यमंत्री श्री विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ दिन-रात रोगियों की सेवा में जुटा रहता है और मरीजों को स्वस्थ करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी नर्सिंग कार्मिकों को सेवा के इस पुनीत कार्य से जुड़ने पर बधाई देते हुए कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म और कार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक रोगी डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से उम्मीद लेकर आता है। ऐसे में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, आत्मीयता एवं समर्पण भाव से कार्य करना बेहद आवश्यक है। नर्सिंग स्टाफ अपने धैर्य, परिश्रम एवं सेवा भावना से मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करता है।

राज्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होते हैं और इसमें नर्सिंग स्टाफ का योगदान अत्यंत अहम है। उन्होंने कहा कि आप सभी एक पुनीत कार्य से जुड़े हुए हैं। सेवा भाव के साथ निरंतर कार्य करते रहें। हमारे संयुक्त प्रयासों से ही हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर पाएंगे।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नर्सिंग सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नर्सिंग कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button