बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में नालियां जाम, गंदा पानी घरों में घुसा, लोगों में रोष

 

संतोष कुमार गर्ग की खास रिपोर्ट

 

बालोतरा। शहर के कैलेंडर रोड स्थित डागा हॉस्पिटल वाली गली और एक बरस कादरी क्षेत्र में नालियां लंबे समय से गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और अब घरों तक पहुंचने लगा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गंदे पानी के कारण गलियों में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

लोगों ने बताया कि बारिश और नालियों के जाम होने से पानी घरों की बावड़ियों तक पहुंच गया है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं गंदे पानी में मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सताने लगा है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाने, जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और क्षेत्र में दवा छिड़काव कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन की चुप्पी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button