बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने नाहटा हॉस्पिटल में कराया निशुल्क भोजन व फल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय नाहटा हॉस्पिटल परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन, मिष्ठान एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि वर्ष की शुरुआत से ही प्रति सप्ताह संचालित हो रही सेवा गतिविधियां सराहनीय हैं और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
विशेष अतिथि पूर्व सभापति प्रभा किशोर सिंघवी ने महावीर इंटरनेशनल के निरंतर सेवा कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था समाजहित में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई घर में गुप्त दानदाताओं के सहयोग से चल रही निशुल्क भोजन व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है।
केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां सभी के सहयोग से नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
सचिव अशोक व्यास ने बताया कि इस अवसर पर महेंद्र चोपड़ा, धर्मेश चोपड़ा, गौतमचंद दांती, हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल दौलतराज सिंघवी, संतोष गर्ग सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अन्नपूर्णा रसोई घर के व्यवस्था प्रभारी ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


