खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मंढा माजरा में श्री देवनारायण जी महाराज एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा तहसील के ग्राम मंढा माजरा में भगवान श्री देवनारायण जी महाराज एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बाबा भरत दास जी के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत 9 मई शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जबकि 10 मई 2026 को प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विशाल देसी घी भंडारे एवं लोकप्रिय रागनी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बाबा बालक नाथ योगी रहे तथा अध्यक्षता पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने की। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ योगी ने मंदिर की चारदीवारी निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं तिजारा पंचायत समिति प्रधान जेपी यादव ने मंदिर के चबूतरे पर टाइल्स लगवाने की घोषणा की। महोत्सव में क्षेत्र के भामाशाहों ने भी मंदिर निर्माण के लिए खुलकर सहयोग प्रदान किया। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रागनी प्रतियोगिता में कालू इंदौर, राधा चौधरी एवं उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और ऐतिहासिक रागनियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर उप प्रधान दयाराम चावड़ा, कांग्रेस विधायक प्रत्याशी इमरान खान, पूर्व प्रधान गंगाराम पटेल, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष उद्यमी राम पोसवाल, भामाशाह तेजपाल, अशोक बेडोला, जसवंत दायमा, जगन कसाना, बाबा भारती रेस्टोरेंट बखापुर, सांवल सिंह चावड़ा, समाजसेवी सुरेश दायमा, डॉ. सतीश चावड़ा, भूप सिंह चंदेल एडवोकेट, कप्तान गाराविक्रम कमांडो सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


