खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जलालपुर में भगवान देवनारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। तिजारा क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम जलालपुर में भगवान श्री देवनारायण जी के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मंदिर समिति के सदस्य यादराम बाबूजी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 8 मई 2026 को भव्य कलश यात्रा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 9 मई 2026 को हवन, यज्ञ, देसी घी का विशाल भंडारा एवं रागनी प्रतियोगिता जैसे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर से जुड़े सभी कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं और आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी करेंगे। इस अवसर पर सीतावाली प्याऊ के महंत बाबा बलबीर नाथ योगी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम की तैयारियों में रामस्वरूप नंबरदार, कालू नंबरदार, शेर सिंह नंबरदार, रवि नंबरदार, रामफल नंबरदार, इंद्र नंबरदार, मेहरचंद गुरुजी, सूबेसिंह भगत, यादराम बाबूजी, सतपाल मास्टर, जगदीश, करण सिंह, हंसराम, इंद्राज, दौलाराम, मामचंद भगत सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button