खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भोजावास में 31 दिन की तपस्या: गांव की खुशहाली के लिए नवयुवक ललित का संकल्प

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा/भोजावास। क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम भोजावास में गांव की उन्नति और समृद्धि की कामना को लेकर एक अनूठा धार्मिक अनुष्ठान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के नवयुवक भगत ललित कुमार (पुत्र आदित्य प्रकाश) 31 दिन की कठोर तपस्या पर बैठे हैं। यह तपस्या गांव की सुख-शांति, समृद्धि और पीड़ित जनों के कष्टों के निवारण के उद्देश्य से की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार ललित कुमार पांच धुनों के बीच बैठकर प्रचंड गर्मी में सूर्य देव की तपिश के समक्ष बाबा जोतराम जी की कृपा से यह विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। तपस्या के दौरान वे केवल जलाहार पर निर्भर रहते हुए पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ साधना में लीन हैं। गांव के लोगों का कहना है कि भोजावास में बाबा जोतराम जी की विशेष आस्था है और उनकी कृपा से गांव में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी आस्था के चलते नवयुवक ललित ने यह कठिन तपस्या का संकल्प लिया है, ताकि पूरे गांव और क्षेत्र के लोगों को इसका आध्यात्मिक लाभ मिल सके। सरपंच प्रत्याशी रामनिवास यादव ने बताया कि ललित की तपस्या पूरे गांव के सहयोग से संपन्न हो रही है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है।
भंडारा और जागरण का होगा आयोजन तपस्या के समापन पर 31वें दिन वर्ष 2026 में विशाल भंडारे और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आसपास के गांवों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। हर मंगलवार होता है विशेष कार्यक्रम बाबा जोतराम जी के दरबार में प्रत्येक मंगलवार सुबह 7 बजे से प्रभु इच्छा तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। इस अवसर पर रामनिवास यादव, आदित्य प्रकाश, जगदीश कुमार, पिंटू, भोम सिंह, अमीलाल, लाल सिंह, श्योराम, प्रभात, भीम सिंह, भगवानी देवी, पूनम, कबूल देवी, राजबाला, नंद कौर, अनीता, सुशीला सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

