बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सिलावट समाज का महासंगम: जिलाध्यक्ष अल्लानूर सिलावट का भव्य अभिनंदन, फातिमा वाटिका रिसोर्ट में उमड़ा जनसैलाब

ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट सेवा संस्थान की नई जिला कार्यकारिणी घोषित; जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम सिलावट, जिला महासचिव सिकंदर अली बने

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

**बालोतरा।** प्रदेश मीडिया प्रभारी अयूब के. सिलावट ने बताया कि स्थानीय फातिमा वाटिका रिसोर्ट में रविवार को सिलावट समाज की एकजुटता, हर्ष और उत्साह का एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में नवगठित जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष **अल्लानूर सिलावट वल्द अलीखानजी**, जिला उपाध्यक्ष **मोहम्मद सलीम सिलावट** और जिला महासचिव **सिकंदर अली** का समाज बंधुओं ने करतल ध्वनि और माला-साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

समारोह में समाज के बुजुर्गों, प्रबुद्ध जनों और युवाओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

### **निर्विरोध चयन पर लगी मुहर, नई टीम में दिखा अनुभव और युवा जोश**

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल अजीज साहब सिलावट (भीलवाड़ा) एवं प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहिद साहब सिलावट (मेड़ता सिटी) की सहमति से विगत दिनों केकड़ी (अजमेर) की प्रदेश स्तरीय बैठक में अल्लानूर सिलावट को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया था। प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल अजीज साहब भीलवाड़ा तथा प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहिद साहब मेड़ता सिटी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार में रविवार को बालोतरा में आयोजित इस जिला स्तरीय सम्मेलन में समाज की सर्वसम्मति और पूर्ण विश्वास के साथ नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

नई टीम में वरिष्ठों के मार्गदर्शन के साथ-साथ युवाओं को भी आईटी, मीडिया और प्रचार-प्रसार जैसी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

*बालोतरा जिला कार्यकारिणी – 2026 की अधिकृत सूची*

*मुख्य नेतृत्व*

• जिलाध्यक्ष: अल्लानूर वल्द अली खान जी

• जिला उपाध्यक्ष: मोहम्मद सलीम सिलावट वल्द बाबू खान जी

• जिला महासचिव: सिकंदर अली वल्द शौकत अली जी

• जिला सचिव: मोहसिन सिलावट वल्द अल्लानूर जी

• जिला संयोजक: अयूब के. सिलावट वल्द बाबू खान जी

*मार्गदर्शक एवं परामर्श मंडल*

• जिला संरक्षक: मुख्तियार वल्द नाथू जी, बाबूजी वल्द अली खान जी, मोहम्मद अयूब जी वल्द नूर मोहम्मद जी, शहजाद वल्द नूर मोहम्मद जी

• जिला सलाहकार मंत्री: मोहम्मद रफीक (सद्दाम) वल्द मुख्तियार जी

*विभिन्न विभागों के प्रभारी एवं मंत्री*

• जिला कोषाध्यक्ष: मोहम्मद इमरान वल्द अल्लानूर जी

• जिला संगठन मंत्री: हारून जी वल्द शौकत अली जी, इदरीश अली वल्द शौकत अली, मोहम्मद जावेद वल्द नूर मोहम्मद जी

• जिला आईटी मंत्री: मोहम्मद बिलाल वल्द अनवर अली जी, मोहम्मद आदिल वल्द सलीम जी

• जिला मीडिया प्रभारी: मोहम्मद अमन वल्द जावेद जी

• जिला प्रवक्ता: मोहम्मद इम्तियाज वल्द सिकंदर अली जी, मोहम्मद रमजान वल्द मुख्तियार जी

• जिला प्रचार मंत्री: मजहर हुसैन वल्द नूर मोहम्मद, मोहम्मद इकबाल वल्द सिकंदर अली जी

• जिला कार्यक्रम योजना मंत्री: मोहम्मद मुस्ताक वल्द मोहम्मद अली जी

*जिला कार्यकारिणी सदस्य*

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: मोहम्मद रफीक वल्द अजीज जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: आबिद अली वल्द सिकंदर अली जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: मोहम्मद शाहिद वल्द शहजाद जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: मोहम्मद एजाज वल्द शहजाद जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: शोएब वल्द इकबाल जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: फारूक वल्द इकबाल जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: मोहम्मद नाजिम वल्द सलीम जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: सिकंदर वल्द इकबाल जी

• जिला कार्यकारिणी सदस्य: मोहम्मद आसिफ वल्द अयूब जी

*”शिक्षा और एकता ही हमारा मूल मंत्र”*

*”समाज ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। हमारी नई टीम सिलावट समाज की तरक्की, बच्चों की उच्च शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए पूरी निष्ठा के साथ निरंतर कार्य करेगी।”* > — **अल्लानूर सिलावट**, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, बालोतरा

**एकजुटता के संकल्प के साथ समापन**

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की शपथ ली। उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सामूहिक भोज के साथ इस गरिमामयी समारोह का समापन हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button