देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में 138वीं परिक्रमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भारत विकास परिषद एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल का संयुक्त आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
*भिवाड़ी, 3 मई 2026:* बाबा मोहन राम खोली धाम पर आज प्रातः 6 बजे से 138वीं परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया। *भारत विकास परिषद, भिवाड़ी* एवं *बाबा मोहन राम जागृति मंडल भिवाड़ी * के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में परिषद के *अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार*, एवं *प्रकल्प प्रभारी संजीव अग्रवाल जी* सहित जागृति मंडल के अर्जुन गुप्ता व कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
*विश्व हास्य दिवस पर* डॉ. रूप सिंह जी ने कहा कि _”हँसी सबसे बड़ी औषधि है। बाबा का दरबार भी आनंद का केंद्र है। तनाव मुक्त जीवन के लिए प्रतिदिन हँसना जरूरी है। आज विश्व हास्य दिवस पर हम सब संकल्प लें कि हँसते रहेंगे, हँसाते रहेंगे। बाबा के भजन पर नाचना-गाना भी एक प्रकार का हास्य योग है जो मन को हल्का करता है।”_
*प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत* डॉ. मुकेश कुमार की ओर से श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही ‘एक परिवार – एक थैला’ का संकल्प दिलाया गया। अध्यक्ष श्री विमल पंडित जी ने भिवाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया।
*संजीव अग्रवाल जी* ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का समापन _”प्लास्टिक मुक्त भारत, प्लास्टिक मुक्त भिवाड़ी”_ एवं _”हँसते रहो, स्वस्थ रहो”_ के नारे के साथ हुआ। बाबा मोहन राम सेवा परिवार ने सभी भक्तों से आस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने का आग्रह किया।
*भंडारे का आयोजन:* श्रीमति रामरती देवी धर्मपत्नी श्री रणबीर वशिष्ठ, पुत्र जोगिंदर वशिष्ठ, श्रीमति पूनम वशिष्ठ, सुपुत्र रितिक वशिष्ठ (कृष्णा), सुचित वशिष्ठ, एवं वशिष्ठ परिवार द्वारा किया गया। परिक्रमा में आए हुए जिनका जन्मदिन एवं शादी वर्षगांठ थी उन सभी को शुभकामनाएं दी गई।
परिक्रमा में प्रदीप भेड़ी शिवकुमार अग्रवाल एवं अन्नपूर्णा भंडार द्वारा चाय पकोड़े और शिकंजी का बहुत सुंदर आयोजन किया गया । इस परिक्रमा में भिवाड़ी व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष हरिकिशन शर्मा, सुषमा यादव,साधना यादव ,अतुल शर्मा, जय प्रकाश शर्मा,अतुल भारद्वाज,विवेक शर्मा,विनोद, डा. राकेश सोनी,मनीष राजपूत, नेमी चन्द,विकाश खटाना,नरेश रावत,जूलीआदि उपस्थित रहे l
परिक्रमा में अर्जुन गुप्ता ने परिक्रमा में पधारे हुए सभी भक्तजनों का धन्यवाद किया।

Subscribe to my channel


