ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टपूकड़ा में इंटरलॉकिंग टाइल कार्य पर विधायक का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर उठाए सवाल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा क्षेत्र के टपूकड़ा कस्बे में चल रहे इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने के कार्य का शुक्रवार रात करीब 9 बजे विधायक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार और नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर (जेईएन) को कड़ी फटकार लगाई।

विधायक ने फोन पर जेईएन छोटेलाल मीणा से तकनीकी जानकारी लेते हुए “पीसीसी” (Plain Cement Concrete) के बारे में सवाल किया। जवाब से असंतुष्ट नजर आए विधायक ने उनकी कार्यशैली और योग्यता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्य में अनियमितता बरती जा रही है और टेंडर की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा।

विधायक के अनुसार, टेंडर में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि पुरानी इंटरलॉकिंग ईंटों को हटाकर समतलीकरण के बाद पुनः उपयोग किया जाएगा। लेकिन मौके पर पाया गया कि पुरानी ईंटों को हटाकर कहीं और डलवा दिया गया और नई ईंटें लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने जेईएन और ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका जताते हुए सख्त चेतावनी दी कि जहां आवश्यक होगा, वहीं नई ईंटों का भुगतान स्वीकृत किया जाएगा, पूरे कार्य के लिए नहीं।

गौरतलब है कि गोपाली चौक से गांधी चौक तक लगभग एक किलोमीटर लंबाई में यह कार्य प्रस्तावित है, जिसमें अब तक करीब 200 मीटर क्षेत्र में ही टाइल बिछाई गई है। इसी हिस्से में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं।

विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार ही किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो पूरी टाइलें उखड़वाकर दोबारा कार्य कराया जाएगा।

इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि सड़क निर्माण कार्य अब बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा होगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button