अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ओ.पी मेडिकल स्टोर पर धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, भंडारे का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट…. अनीता पाल

रुद्रपुर… आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ओ.पी मेडिकल स्टोर के प्रबंधक डॉक्टर हरीश कुमार ने अपने परिवार के साथ बुद्ध भगवान की पूजा अर्चना की, उसके बाद भंडारे का आयोजन किया।राहगीरों और बच्चों को फल वितरित किए।

इस दौरान डॉ हरीश कुमार ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।

आज हम सभी वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जिसे बुद्ध जयंती भी कहा जाता है। यह दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण (मृत्यु) का प्रतीक है। सिद्धार्थ के रूप में जन्मे गौतम बुद्ध ने सांसारिक दुखों से मुक्ति पाने के लिए महल का सुख त्याग दिया और सत्य की खोज में निकल पड़े। बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया और ‘बुद्ध’ बने।बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, प्रेम, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। उन्होंने ‘चार आर्य सत्य’ और ‘अष्टांगिक मार्ग’ के माध्यम से बताया कि जीवन में सुख और शांति पाने के लिए इच्छाओं पर नियंत्रण और सही आचरण आवश्यक है।आज के समय में, जब दुनिया अशांति और द्वेष से जूझ रही है

, बुद्ध के संदेश अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके विचारों को अपनाकर, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।आइए, इस बुद्ध पूर्णिमा पर हम संकल्प लें कि हम करुणा के मार्ग पर चलेंगे और अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे। इस दौरान, सतपाल मौर्य धर्मपाल मौर्य सुरेंद्र मौर्य देवेंद्र मोर्य सूरज राठौर वीर सिंह राठौर लखन राठौर सनी राठौर सागर राठौर अमर सिंह राठौर भानु गंगवार मिश्रीलाल राठौर भानु प्रताप पाल दुर्गेश श्रीवास्तव मूलचंद राठौर छत्रपाल राठौर प्रेम शंकर राठौड़ सतीश कश्यप सहित अन्य सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button