बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अराबा-जसोल क्षेत्र में साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी का विहार, कल्याणपुर में हुआ प्रवास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

अराबा/जसोल, 30 अप्रैल 2026: आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशीष्या साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी आदि ठाणा (4) का गुरुवार सुबह अराबा दुदावत से विहार कर कल्याणपुर स्थित श्री खेताराम जी की प्याऊ (अमृत प्याऊ) में प्रवास हुआ।

जानकारी के अनुसार साध्वी मंडल ने सुबह श्री लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के निवास स्थल दुदावत अराबा से लगभग 8 किलोमीटर का विहार कर कल्याणपुर पहुंचकर प्रवास किया।

विहार मार्ग में सेवा का लाभ श्रीमती ममता जी मेहता (अध्यक्ष, तेरापंथ महिला मंडल जसोल) एवं श्री महावीर चंद जी सालेचा (अध्यक्ष, अणुव्रत समिति जसोल) ने श्रद्धा एवं समर्पण भाव से प्राप्त किया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्री लूणचंद जी गोगड़ जसोल ने भी रास्ते में दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विहार का समय सुबह 6 बजे से रखा गया है, जिससे साध्वी मंडल को अनुकूल वातावरण मिल सके।

बताया गया कि 1 मई को अमृत प्याऊ अराबा से 9 किलोमीटर विहार कर सरवड़ी पंचायत भवन में प्रवास होने की संभावना है।

स्थानीय श्रद्धालुओं में साध्वी मंडल के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button