देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल चातुर्मास 2026: साध्वी कुंदन प्रभा जी का डोली से अराबा की ओर विहार, श्रद्धालुओं में उत्साह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

डोली/बालोतरा, 29 अप्रैल 2026:
तेरापंथ धर्मसंघ की विदुषी साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी सहित ठाणा (4) का आज प्रातः डोली गांव से अराबा दुदावत गांव की ओर मंगल विहार हुआ। सुबह लगभग 6 बजे सुख-शांति के वातावरण में विहार प्रारंभ हुआ, जिसमें करीब 6 किलोमीटर की पदयात्रा कर साध्वी मंडल अराबा पहुंचे।
विहार के पश्चात साध्वी श्री का अराबा दुदावत गांव में लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के निवास स्थान पर विराजमान होना हुआ, जहां श्रद्धालुजन दर्शन व वंदना का लाभ ले रहे हैं। विहार के दौरान ग्रामीणों एवं श्रावक-श्राविकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इससे पूर्व 28 अप्रैल को साध्वी श्री कुंदन प्रभा जी का बालोतरा जिले के प्रवेश द्वार डोली गांव में भव्य स्वागत किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों व बधावों के साथ उनका अभिनंदन किया। डोली निवासी गणपत जी प्रजापति के निवास स्थान पर साध्वी मंडल का प्रवास रहा, जहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण के निर्देशानुसार वर्ष 2026 का चातुर्मास जसोल (सिवांसी मालाणी) में घोषित किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2025 का चातुर्मास अमरनगर (पाल रोड) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।
साध्वी मंडल में साध्वी कुंदन प्रभा जी, साध्वी विधुत प्रभा जी, साध्वी किरण यशा जी एवं साध्वी चारित्र प्रभा जी शामिल हैं। डोली प्रवास के दौरान साध्वी चारित्र प्रभा जी ने नव तत्व विषय पर विशेष चर्चा की, वहीं रात्रि में सत्संग की महिमा पर प्रवचन आयोजित किया गया।
धार्मिक यात्रा के क्रम में साध्वी मंडल आगामी दिनों में कल्याणपुर गांव की ओर विहार करेगा।
📞 संपर्क:
गणपत प्रजापति, विहार सेवा सदस्य (डोली) – 9730729381

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button