देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में धूमधाम से मनाया गया शासन स्थापना दिवस, स्नात्र पूजा व ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 27 अप्रैल 2026: शासन स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बालोतरा में मूर्तिपूजक युवक महासंघ के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्नात्र पूजा एवं ध्वजारोहण का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई। इस अवसर पर आज की प्रभावना का लाभ युवक महासंघ (YMS) के प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत जी कवाड़ द्वारा लिया गया, जिनकी सभी ने सराहना करते हुए अनुमोदना की।

कार्यक्रम में ओसवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष आदरणीय देवीचंद जी खिवसरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा तपागच्छ संघ के अध्यक्ष महेंद्र जी, खतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अमृत लाल जी सिंघवी, अचलगच्छ संघ के अध्यक्ष डॉ. गुलाब जी वडेरा, जैन नव युवक मंडल के अध्यक्ष पवन बाफना, मूर्तिपूजक युवक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत कवाड़ तथा बालोतरा युवक महासंघ के अध्यक्ष रितेश चोपड़ा सहित अनेक समाजसेवी एवं सदस्य मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button