खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़मौसमराजस्थानशिक्षा

गर्मी व लू के चलते प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल समय में बदलाव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 27 अप्रैल। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) के प्रभाव को देखते हुए जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अतुल प्रकाश ने आदेश जारी कर प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल समय में बदलाव किया।

उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल-तिजारा के अनुरोध के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि जिले में संचालित सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय दिनांक 28 अप्रैल 2026 से आगामी आदेशों तक प्रातः 7:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का विद्यालय समय यथावत रहेगा।

उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button