LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत थाना देवेंद्रनगर की प्रभावी कार्यवाही

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत थाना देवेंद्रनगर की प्रभावी कार्यवाही*

पुणे (महाराष्ट्र) से गुम नाबालिक बालिका को सकुशल किया बरामद।

 01 अप्रैल 2026 से संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक श्री संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिकों की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना देवेंद्रनगर में दर्ज अपराध क्र. 153/2026 (गुम नाबालिक बालिका) के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए देवेंद्रनगर पुलिस टीम द्वारा पुणे, महाराष्ट्र से नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी उपरांत बालिका को विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्यवाही पर परिजनों द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—

थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक श्री संतोष सिंह यादव,सहायक उप निरीक्षक बृजमोहन सिंह,प्रधान आरक्षक क्रमांक 229 शिव स्वरूप तिवारी,आरक्षक क्रमांक 41 ब्रजेंद्र रैकवार,महिला आरक्षक दिव्या सिंह

साइबर सेल पन्ना की टीम शामिल रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button