देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

प्रकृति का मत करो शोषण इससे होता हमारा पोषण,वृक्ष लगाओ, धरती को बचाओ

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

 *प्रकृति का मत करो शोषण इससे होता हमारा पोषण,वृक्ष लगाओ, धरती को बचाओ*

 विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 जब होगी खुशहाली तब होगी हरियाली

 पर्यावरण को बचाने की ली

 प्रतिज्ञा

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर माधव पैरामेडिकल कॉलेज पन्ना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा पर्यावरण रक्षा हेतु प्रतिज्ञा दिलाई गई

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सीता दीदी ने अपने उद्बोधन में अध्यात्म और प्रकृति का समन्वय बताते हुए कहा कि अर्थ डे का बड़ा ही गहन अर्थ है इसके लिए हम धरती का सम्मान करते रहें एवं सदा शुक्रगुजार होना चाहिए धरती को माँ कहा जाता है इससे हमें जीवन मिला हम सब की पालना होती है धरती से ही जल भोजन आदि की व्यवस्था होती है हम सबका कर्तव्य धरती की हरियाली को बचाना वातावरण को दूषित करने में हमारे मन के विचारों का भी प्रभाव पड़ता है इसलिए सुंदर सोचने से ही धरती भी हरी-भरी बन जाएगी शुद्ध विचारों से आत्मा को शुद्ध बनाकर सबसे बड़ी बचत कर सकते हैं आज सभी को मानसिक शुद्धता की आवश्यकता है जैसे हम होंगे वैसे ही प्रकृति पृथ्वी का भविष्य होगा तो सभी प्रतिज्ञा करें कि हम अपने विचारों को शुद्ध रखेंगे सभी के लिए शुभकामना,शुभभावना रखेंगे तभी पृथ्वी दिवस मनाना सफल होगा

 हम इसके लिए रोज कुछ समय मेडिटेशन ध्यान करके पृथ्वी को शुद्ध पवित्र संकल्पों के प्रकंपन देकर पृथ्वी को शुद्ध शक्तिशाली बना सकते हैं

 कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव ग्रुप की टीम लीडर शेरिन फेलिक्स द्वारा की गई, कार्यक्रम में माधव ग्रुप के सीईओ अभिषेक श्रीवास्तव, संस्था के प्रतिनिधित्व आशीष भाई,दिव्यांशु भाई, जितेंद्र सिंह कविता मालवीय शैलेंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना रहा

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button