जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खारिया (आनावास) में 24 अप्रैल को वीर तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

खारिया/पीपाड़ (जोधपुर), 22 अप्रैल 2026:

जोधपुर जिले के पीपाड़ उपखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खारिया (आनावास) में 24 अप्रैल 2026 को नवनिर्मित वीर कंवर श्री तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के तहत 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे ज्योत सुरपुरा (अजमेर) से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे खारिया पहुंचेगी। संतों के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समारोह में नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पाली सांसद पी.पी. चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, राजेंद्र चौधरी, विधायक अर्जुन गर्ग, भेराराम चौधरी, गीता बरवड़ सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अधिकारीगण को आमंत्रित किया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह परम पूज्य 1008 सैना चर्या श्री अचलानंद गिरिजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। साथ ही संत पुरुषोत्तम दास जी महाराज, रमेयादास जी महाराज, गोविंदराम शास्त्री, रामदास शास्त्री सहित कई संत-महात्मा कार्यक्रम में विराजमान रहेंगे।

भजन संध्या और जागरण रहेगा आकर्षण का केंद्र

23 अप्रैल की शाम 7:15 बजे प्रसिद्ध तेजा भजन गायक तुलछाराम भनगावा एंड पार्टी द्वारा भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ओ.पी. हटिला करेंगे। साथ ही भंवरजी लेगा, कल्पित गोदारा, निरमा चौधरी और सिमरन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

24 अप्रैल को तेजा गायन व महाप्रसादी

24 अप्रैल को सुबह 10:15 बजे तेजा गायन का आयोजन होगा, जिसमें लिखमाराम अमरपुरा और जगदीश घेवड़ा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी शुरू होगी, जिसमें खारिया सहित आसपास के सभी गांवों को आमंत्रित किया गया है।

सामाजिक समरसता की मिसाल बनेगा आयोजन

इस आयोजन की खास बात यह है कि गांव की मुस्लिम समाज भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश जाएगा।

समाजसेवी सफरू खान ने सभी वक्ताओं से अपील की है कि वे अपने संबोधन में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” का संदेश जरूर दें और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और इसे एक ऐतिहासिक समारोह के रूप में देखा जा रहा है।

जय वीर कंवर तेजाजी महाराज। जय खारिया गांव।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button