बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा का शपथ समारोह आयोज़ित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा का शपथ ग्रहण समारोह माइ पिच पॉइंट केफ़े ( निजी होटल ) में आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी ने बताया 2026-27 की कार्यकारिणी और नये सदस्य को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह की मुख़्य अतिथि पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी, विशिष्ट अतिथि ओसवाल समाज बालोतरा अध्यक्ष शान्तिलाल डागा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष चंदा बालड, सेवा गातिविधियों की रिपोर्ट रेखा पी डोसी व आय व्यय का लेखा जोखा यशोदा बालड ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत वीरा केन्द्र द्वारा माला व शॉल द्वारा किया गया। नव गठित पदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, सचिव डिम्पल श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष यशोदा बालड को महावीर इंटरनेशनल के जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने शपथ दिलाई। नए सदस्यों को वीरा जॉन सचिव प्रमिला सालेचा ने शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष रेखा डोसी ने बताया वो सेवा के इस पथ पर तन, मन, धन से सभी का साथ – सभी की सेवा में निरंतर आग़े बढ़ती हुई कसौटी पर खरा उतरेगी। जालोर पुलिस इंस्पेक्टर डिंपल कंवर व जोधपुर से नीतेश राठौड़ इस कार्यक्रम में पधारे और पूरी टीम को गुलदस्ता भेट कर बधाई दी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका गहलोत व दिव्या डोसी ने किया।समारोह में महावीर इंटरनेशनल के सह सरंक्षक पारसमल भंडारी, गर्वनिग काउन्सलिंग मेंबर ज़ेवरीलाल मेहता, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष ज़वाहरलाल हुंडिया, वर्धमान केंद्र अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, कृष्ण सेवा संश्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व वीरा उपाध्यक्ष संगीता भंसाली, प्रियंका गहलोत, नीता गर्ग, अरुणा मंडोवरा, संतोष जिंदल, उषा चोपड़ा, अश्विनी अग्रवाल सहित आदि सदस्य उपस्तिथ रहे।

Subscribe to my channel


