देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कल्याण धणी की पावन धरा में आखातीज के अबूझ सावे पर दस जोडें दाम्पत्य बन्धन में बंधे।

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भुसावर / कल्याण धणी डिग्गी कल्याण जी में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर स्व. श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर (भरतपुर)एवं कल्याण धणी सर्व-धर्म समाज फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृत्तीय के अबूझ सावे पर दस कन्याओं का निःशुल्क वैवाहिक कार्यक्रम यज्ञ वेदियों के समक्ष वैदिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न हुआ इस अवसर पर सर्व समाज के दस जोडों ने दाम्पत्य सूत्र में बंध कर अपने सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय समसता मंच, श्री गोविन्द ग्रूप फाउन्डेशन रेनवाल, हिमांगी टफ ग्लास सोल्यूशन, इत्यादि संस्थायें अग्रणी सहयोगी के रूप रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री राजेंद्र नायक अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग राजस्थान सरकार विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा ए ए क्लास कॉन्ट्रैक्टर नई दिल्ली, एडवोकेट जयकान्त विबाल अपर लोक अभियोजक रतनगढ, श्रीमती तुहिना प्रकाश शर्मा समाज सेवी पुष्कर, सवेन्द्रजीत सिंह गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर व्याबर, डाॅ चन्द्रशेखर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा, शिवहरि शर्मा संयोजक बजरंग सेना राजस्थान रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्बूदीप पदम श्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट द्वारा की गयी
इस अवसर पर सभी विवाहित जोडों की निकासी निकालकर कल्याण धणी के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात पाणिग्रहण संस्कार के अगले कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट ला फर्म नेपाल ने बताया कि विश्व रत्न स्वं. श्री महावीर प्रसाद टोरडी ने कल्याण धणी सर्व-धर्म समाज फाउन्डेशन की स्थापना सन 2010 में की थी तत्त् समय से लगातार कल्याण धणी की पावन धरा पर सर्व समाज के युवक एवं युवतियों का निःशुल्क वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संयोजक स्व. श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर जम्बूदीप पदम श्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि कल्याण धणी के आशीर्वाद से नवविवाहित जोडों का निःशुल्क वैवाहिक कार्यक्रम में सर्व समाज के निर्धन एवं असहाय कन्याओं को शामिल कर दाम्पत्य सूत्र में बांध कर कल्याण धणी से उनके सुखमय भविष्य की कामना कर जीवन की अग्रिम यात्रा के लिये रवाना कर दिया जाता है, इस निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का सफल प्रबंधन प्रमोद कुमार शर्मा ने किया तथा समारोह का छायांकन कार्य रामचरन वर्मा एवं मन्थन शर्मा ने किया ।

Subscribe to my channel


