बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंबेडकर जयंती पर रोटरी क्लब बालोतरा का पारिवारिक स्नेह मिलन आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा रोटरी भवन, खेड़ रोड पर पारिवारिक स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चर्चित फिल्म “लापता लेडीज” का प्रदर्शन रहा, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ देखा। मूवी के पश्चात स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, जहां सभी सदस्यों ने परिवार सहित लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हंसी-मजाक, बातचीत और पारिवारिक माहौल ने सभी को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग एवं सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अनेक सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button