बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तेज गती से आई गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर ।

        आईटीआई सर्किल के पास लापरवाही औऱ तेज गति से चलती एक कांर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर जिससे स्कूटी सवार देवम गोदारा और मोहित कनोजिया हूए घायल ।

       शाम के समय मन्दिर दर्शन कर लोट रहे दो दोस्त देवम गोदारा और मोहित कनोजिया को तेज गति से आई कार ने जोरदार टक्कर मारी और गाड़ी को भगा ले गया कार चालक , इस हादसे में देवम गोदारा बुरी तरह घायल हुए जिनको स्थस्नीय लोगो ने अस्पताल पहुचाया , इस हादसे में देवम गोदारा के पैर में फेक्चर औऱ जगह जगह चोट लगी जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है वही मोहित कनोजिया को भी काफी चोट लगी और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।

    मोहित कनोजिया ने जय नारायण पुलिस थाना में लापरवाही से गाड़ी चलाने औऱ एक्सीडनेट करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और पुलीस से मांग की , जल्द से जल्द तेज गति से और लापरवाही से गाड़ी चलाकर एक्सीडनेट करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाए ।

    हादसे में घायल हुआ देवम गोदारा राजस्थान इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा सयोजक जयबीर गोदारा का बेटा है और इस हादसे के बाद जयबीर गोदारा ने भी पुलिस के उच्च अधिकारियों को फोन कर सूचना दी और कार चालक को गिरफ्तार करने की माँग की ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button