उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध हो रहा समाज: विकास शर्मा- श्रीमद् भागवत महायज्ञ के समापन पर बोले महापौर

Society is becoming enriched with spiritual consciousness: Vikas Sharma – Mayor said at the conclusion of Shrimad Bhagwat Mahayagna

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। वार्ड संख्या 33 स्थित शांति विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का समापन हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सामंत एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित इस पावन अनुष्ठान के अंतिम दिन महापौर विकास शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए महापौर ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की मंगल कामना की। इस दौरान आयोजन समिति ने महापौर को स्मृति स्वरूप अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने भक्ति और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत जैसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं हैं, बल्कि ये समाज में प्रेम, एकता और समरसता का संचार करने वाले शक्तिशाली माध्यम हैं। भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ-साथ लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। महापौर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि ये हमें हमारी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़े रखते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के हर वर्ग को समय-समय पर होने वाले इन पुनीत कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को सनातन संस्कारों से दीक्षित किया जा सके।

सांस्कृतिक संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए महापौर ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न केवल विकास की राजनीति कर रही है, बल्कि धार्मिक आस्था और प्राचीन संस्कृति को संजोने व सुरक्षित रखने के लिए भी अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

मंदिरों का जीर्णाेद्धार और आध्यात्मिक पर्यटन का विस्तार इसी कड़ी का हिस्सा है। इसी क्रम में उन्होंने मातृशक्ति के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर नारी शक्ति को राजनीति और समाज के मुख्य निर्णयकारी पदों पर प्रतिष्ठित करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी माताएं और बहनें सशक्त नहीं होंगी, तब तक एक उन्नत समाज की कल्पना अधूरी है।

समापन कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख आयोजक , पंकज सामंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, आशीष यादव , पान सिंह बोरा, डीगर सिंह,पुष्पा सामंत शांति बोरा,निधि गोस्वामी, अनिल ढींगरा ,भुवन पाण्डेय, गौरव सक्सेना, रूपेंद्र चौहान, शिवम्,विनोद सहित भारी संख्या में भक्तगण और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button