देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आखातीज के अबूझ सावे पर डिग्गी कल्याणजी दरबार में होगा सर्व समाज की ग्यारह कन्याओं का निःशुल्क कन्यादान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भुसावर/डिग्गी कल्याण जी:-
कल्याण धणी सर्व-धर्म सेवा फाउन्डेशन एवं स्व.श्री शिवदत्त पांडे थानेदार मेमोरियल भुसावर के संयुक्त तत्वावधान में आखातीज के अबूझ सावे पर डिग्गी कल्याण जी की पावन धरा पर कल्याण धणी के आशीर्वाद से स्थानीय गौड ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सर्व समाज की ग्यारह कन्याओं का निःशुल्क कन्यादान होगा इस कार्यक्रम के आयोजन में इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट संयोजक, स्व.श्री शिवदत्त पांडे थानेदार मेमोरियल भुसावर के अत्तिरिक्त श्री श्रवण कुमार बुरडक, चेयरमैन गोविंद ग्रुप रेनवाल, श्री धौलूराम मीणा, पूर्व अध्यक्ष निवारू व्यापार मण्ड़ल,श्री गोविन्द साहू ,अध्यक्ष तेली पिछड़ा वैश्य विकास सेवा समिति महासभा राजस्थान कल्याण धणी सर्व-धर्म सेवा फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान कर ग्यारह नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगें अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप शर्मा एडवोकेट ईस्ट वेस्ट ला फर्म नेपाल काठमाण्डू ने बताया कल्याण धणी सर्व-धर्म सेवा फाउन्डेशन की स्थापना विश्वरत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरडी द्वारा वर्ष 2010 में की थी तभी से कल्याण धणी सर्व-धर्म सेवा फाउन्डेशन के द्वारा विभिन्न संगठनो के सानिध्य में सर्व समाज की कन्याओं का निःशुल्क वैवाहिक आयोजन किया जा रहा है कल्याणधणी सर्व-धर्म सेवा फाउन्डेशन के संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कल्याण धणी के पावन दरबार में वर-वधूओं को ढोक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की जाती है स्व. श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर के संयोजक जम्बूदीप पदम श्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि आर्थिक रूप से पिछडे परिवारो एवं बेसहारा कन्याओं की गृहस्थी कल्याण धणी के दरबार में उन्ही के आशीर्वाद से सम्पन्न होती हैं इस आखातीज के अबूझ सावे पर 48वां निःशुल्क कन्यादान कार्यक्रम अनवरत रूप से व बिना किसी बाधा के आयोजित हो रहा है इस अवसर पर सर्व समाज के ग्यारह जोडो का पाणिग्रहण संस्कार सनातन रीति-रिवाज व वैदिक मंगलाचरण से सम्पन्न किया जावेगा।

Subscribe to my channel


