बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संभागीय आयुक्त ने पचपदरा बालोतरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 9 अप्रैल। संभागीय आयुक्त जोधपुर श्री आलोक रंजन ने गुरुवार को पचपदरा, बालोतरा स्थित रिफाइनरी का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के दृष्टिगत आयोजित किया गया।

संभागीय आयुक्त श्री रंजन ने रिफाइनरी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का सघन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने हेलीपैड, वृक्षारोपण स्थल, सभा स्थल, सभा कक्ष एवं नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर आईजी (जोधपुर रेंज) श्री सत्येंद्र सिंह, अतिरिक्त उपयुक्त (सीआईडी) श्री नरपत सिंह, बाड़मेर एवं जोधपुर के इंटेलिजेंस अधिकारीगण, एडीएम बालोतरा श्री भुवनेश्वर, एडीएम बाड़मेर श्री राजेंद्र सिंह चंदावत, रिफाइनरी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर श्री प्रीतम सिंह, जीएम एचआर श्री श्रवण केसरकर, सीआईएसएफ कमांडेंट श्री रवि कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button