देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जीतो (JITO )टीम के तत्वावधान में नवकार मंत्र दिवस का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा।

नवकार मंत्र दिवस के पावन अवसर पर जीतो (JITO) टीम के तत्वावधान में नया तेरापंथ भवन, अग्रवाल कॉलोनी में एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 1100 धर्मानुरागी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया।

 नवकार मंत्र का जाप प्रसिद्ध गायक अनिल छाजेड़ एवं रीना कवाड़ द्वारा मधुर स्वर में प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इसके अतिरिक्त बालोतरा शहर में चार अन्य केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्षितप समिति केंद्र पर 300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, वर्धमान स्कूल में 550 बच्चों ने जाप किया, नवकार विद्या मंदिर में 525 बच्चों ने सहभागिता निभाई तथा तुलसी किड्स स्कूल में 650 बच्चों ने उत्साहपूर्वक मंत्र जाप किया।

इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सराहनीय भागीदारी रही तथा सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्तमान में जीतो के 50 सदस्य, जीतो लेडीज विंग के 100 सदस्य एवं जीतो यूथ विंग के 60 सदस्य सक्रिय रूप से समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को गोल्ड एवं सिल्वर कॉइन प्रदान किए गए। इस लकी ड्रॉ के प्रायोजक न्यू अंबिका ग्रुप रहे, जिनके प्रति जीतो परिवार ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमेंद्र बाफना ने किया।

इस अवसर पर जीतो प्रेसीडेंट भरत जी मेहता की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेंद्र वेद, स्थानक वासी संघ मंत्री ओम प्रकाश बांठिया, खरतरगछ संघ अध्यक्ष अमृत सिंघवी साहित जैन संगठनों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाई बहनों, युवा वर्ग ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर जीतो चीफ सेक्रेटरी अरुण छाजेड़ एवं नवकार मंत्र संयोजक विजय वडेरा ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button