LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में पूर्व विधायक संदीप यादव को धमकी, पुलिसकर्मी तक से बदसलूकी; SP कार्यालय पर नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए, जब पूर्व विधायक संदीप यादव को खुलेआम धमकाने का मामला सामने आया। घटना के विरोध में क्षेत्र के कई नेता और पदाधिकारी एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बीती रात शिल्पकार सोसाइटी में कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान संदीप यादव और उनके भाई मनोज यादव ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर युवकों ने दोनों को धमकाया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर एक बाइक सवार पुलिसकर्मी पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उसे भी धमकाने से नहीं चूके, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

इस घटना के बाद पूर्व विधायक मामनसिंह यादव, उपसभापति बलजीत दायमा, इमरान खान,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button