उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 07 अप्रैल 2026 (सू.वि.)। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। इस दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विकास योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जनगणना जिला प्रभारी सुरम्या भारती ने बताया कि जनगणना के दौरान एक कंट्रोल रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जिसमें सभी डेटा को व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ अजय कुमार सिंह, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र सिंह, राजेश यादव, उमाकान्त तिवारी, डीआईओ एनआईसी आलोक कुमार मिश्र, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


