जूनियर्स आइटीएफ व सीनियर्स आइटीएफ दोनों का समानांतर आयोजन,उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून ने पेश की अनूठी मिशाल,इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60)टूर्नामेंट 2026:
Parallel Hosting of Both Junior and Senior ITF Events: The Uttaranchal Tennis Association, Dehradun, Sets a Unique Precedent — Indian Tree Junior ITF (J60) Tournament 2026.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
देहरादून…आज (दिनांक21-03-2026) प्रतियोगिता के आठवें/अंतिम दिन शांति टेनिस एकेडेमी में खेले गए रोमांचक मुकाबले।
बालक: कोर्ट न0-01 पर देव विपुल पटेल, भारत ने रूथिक कटकम, भारत को को 6-4,6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, इसी कोर्ट पर दूसरे मैच में एलेक्स लैप हंक हुइ,हांगकांग व भारत के आदित्य मौर की टीम ने रूथिक कटकम व प्रकाश सरन(दोनों भारत) की जोड़ी को 6-2,6-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।जबकि फाइनल मैच में एलेक्स लैप हंक हुइ व आदित्य मौर की टीम यस्विन दहिया व सिन जाएजुन की जोड़ी से 6-1,6-4से हार गये।

कोर्ट न0-02 पर यस्विन दहिया भारत व कोरिया के सिन जाएजुन की जोड़ी ने देव विपुल पटेल व ओम पटेल (दोनों भारत) को 7-6(3),6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका: कोर्ट न0-03में बालिका वर्ग में इहा जोशी, भारत ने यूएसए की स्वानिका रोय को कांटे के मैच में 6-7(5), 6-4,7-6(4) से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य युगल मैच में स्यैवयी गौरव दलाल व इस्निगधा कांता की टीम को आहन व करथिका पदमाकुमार की टीम ने वाकओवर देकर फाइनल में जाने का अवसर दिया किया।

कोर्ट न0-04 पर क्रथिका पदमाकुमार, भारत ने भारत की ही जया कपूर को 6-4,6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट, देहरादून 2026:
आज दिनांक 21मार्च 2026,प्रतियोगिता का पहला दिन।
फर्स्ट वेन्यू: शान्ति टेनिस एकेडेमी, डालनवाला
सैकिंड वेन्यू: परेड ग्राउंड,देहरादून, कोर्ट न0- 01: पहले मैच में 40+ आयुवर्ग(आर-16) में भारत के अविनाश कुंवर को अनुज कुमार हमवतन को वाकओवर दे दिया, इसी ग्रुप के दूसरे मैच में पनखोली को बलाकारमेकन चेलवरंझन ने वाकओवर दे दइसी आयुवर्ग के तीसरे मैच में आशीष कुमार सिंह भारत को अपने ही देश के खिलाड़ी मनीश कुलहरी ने वाकओवर दे दिया।

इसी कोर्ट पर 60+ आयुवर्ग के आज के चौथे मैच में रनदीप दत्ता ने 6-1,6-1 अमरदीप सिंह को पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
कोर्ट न0-02: 40+ आयुवर्ग में पंकज अहलावत को अश्वनी कुमार ने 6-3,6-1 पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इसी कोर्ट पर दूसरे मैच में आदित्य चौबे,भारत ने करन सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6-1,6-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

60+ आयुवर्ग के तीसरे मैच में अमित संगल को रविंद्र देशमुख ने वाक-ओवर दे दिया।
60+ आयुवर्ग के मैच में सुदेश सिंह को शशी भूषण शर्मा ने7-5,6-2 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
इसी तरह कोर्ट न0-03 पर 40+ आयुवर्ग के प्रथम मैच में महेश सिंह, भारत को अंकुर कुमार हमवतन खिलाड़ी ने वाकओवर दे दिया। इसी कोर्ट पर तीसरे मैच में 60+ आयुवर्ग में संजय पारासर को अशोक गुप्ता ने वाक-ओवर दे दिया। परेड ग्राउंड पर आज के अंतिम सिंगल्स इवेंट मैच में 60+आयुवर्ग में केवल सिंह भंडारी को कुलदीप सिंह ने जोरदार वापसी करते हुए 7-5,6-1 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
आज के परेड ग्राउंड के मैचों के संचालक हेम कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव, यूटीए,देहरादून व अमर जगाती,उपसचिव, डीटीए, नैनीताल रहे,जबकि एम्पायर पदीप व चीफ अंपायर प्रशांत रहे। प्रत्येक कोर्ट पर बाल व्याय की सुविधा भी प्रदान की गई।
तुषार शर्मा, मुख्य कोच, शांति टेनिस एकेडेमी ने बताया कि कल प्रात: 9 बजे से चारों कोर्टस में मैच खेले जाएंगे।आज विजेताओं तथा उपविजेताओ को पुरस्कार वितरण महासचिव सुमित गोयल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत मोके पर उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


